प्रयागराज, 06 फरवरी (हि.स)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा शुक्रवार को हुई कम्प्यूटर सहायक परीक्षा 2025 में अभ्यर्थियों की उपस्थिति मात्र 37 प्रतिशत रही।

आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि उक्त परीक्षा लखनऊ एवं प्रयागराज जनपद में कुल 49 परीक्षा केन्द्रों पर आज पूर्वाह्न 09ः30 से 11 बजे तक आयोजित करायी गई। उन्होंने बताया कि उक्त परीक्षा में कुल 21,276 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें कुल उपस्थिति लगभग 37 प्रतिशत रही। परीक्षा सकुशल, निर्विघ्न एवं शुचिता पूर्वक सम्पन्न हुई।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र
