खूंटी, 16 मार्च (हि.स.)। कर्रा थाना परिसर के स्वागत कक्ष में सोमवार को कर्रा-लोधमा क्षेत्र के सरहुल, ईद उल फितर और रामनवमी पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता थाना प्रभारी दीपक कांत ने की। तोरपा एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा, इंस्पेक्टर अशोक सिंह, सीओ अन्वेषा ओना सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक में बताया गया कि चांद दिखने के बाद कर्रा, लोधमा, बिरदा और तिक्की में ईद की नमाज़ होगी। सरहुल पर 21 मार्च को कर्रा और चांपी में दोपहर एक से 4 बजे तक जुलूस निकलेगा। इस दौरान वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक रहेगी। प्रशासन ने लोगों से शांति-भाईचारे और सूचना देने की अपील की। इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने कानून-व्यवस्था के लिए गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और सरहुल पर शराब पीकर वाहन न चलाने की हिदायत दी।
एसआई जुगेश सिंह,जयमंगल मुंडा,अनूप लकड़ा,विनोद सोनी,मेंहदी हसन, परवेज खान, मनोज धान, शेख फिरोज, अफजल मिरयासी, चंदा पाहन, महादेव लोहरा, विष्णु सोनी तथा कई मुखिया एवं दर्जनों लोग शामिल हुए।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा
