श्रीनगर, 29 जनवरी(हि.स.)। कश्मीर ठंड की चपेट में है क्योंकि अधिकांश स्थानों पर रात का तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे पहुंच गया है।

हालांकि, श्रीनगर समेत कई स्थानों पर रात का तापमान उम्मीद से अधिक गर्म दर्ज किया गया

शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो पिछली रात के 0.1 डिग्री सेल्सियस से कम है। रात का तापमान मौसमी सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक रहा l
अधिकारियों ने कहा कि मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में सोनमर्ग जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया जहां तापमान शून्य से 11.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो पिछली रात के शून्य से 9.8 डिग्री सेल्सियस कम था।
उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि दक्षिण कश्मीर में पहलगाम पर्यटन स्थल जो वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविरों में से एक है, का तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि घाटी के प्रवेश द्वार शहर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री पर पहुंच गया जबकि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
अत्यधिक ठंड की 40 दिनों की अवधि ‘चिल्ला-ए-कलां’, जिसके दौरान रात का तापमान अक्सर हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे चला जाता है और बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है समाप्त होने वाली है।
पिछले साल 21 दिसंबर को शुरू हुआ ‘चिल्ला-ए-कलां’ 30 जनवरी को खत्म हो रहा है।
हालांकि उसके बाद भी ठंड का प्रकोप जारी है।
मौसम विभाग ने कहा है कि 31 जनवरी तक मौसम बादल छाए रहेगा लेकिन उसके बाद शुष्क रहेगा।
इसमें कहा गया है कि 1 फरवरी को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ इस क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना हैl
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता
