कांकेर, 17 मार्च (हि.स.)। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा चारामा विकासखण्ड के ग्राम पंडरीपानी में 18 मार्च बुधवार एवं नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम मुसुरपुट्टा में 25 मार्च बुधवार को आयोजित होने वाला जिलास्तरीय जनसमस्या निवारण को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर
