धर्मशाला, 04 अप्रैल (हि.स.)। जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जारी विशेष अभियान के अन्तर्गत जिला पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान एक युवक से 10.59 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान गुप्त गौरव चौधरी पुत्र स्व विनोद कुमार निवासी गांव गंधरप, डाकघर द्रमण, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने उपरोक्त आरोपी को मौका पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस थाना कांगड़ा में एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही नियमानुसार प्रगति पर है।

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि कांगड़ा पुलिस बाईपास के पास गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि हनुमानघाट में सड़क के किनारे वर्षा शालिका में खड़े एक युवक ने बैग में चिट्टा रखा है तथा वह इसे बेचने की फिराक में है। जिस पर पुलिस की विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौका पर दबिश दी तथा मौका पर उपरोक्त आरोपी के कब्जे से 10.59 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की।
उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया
