पटना, 10 फ़रवरी (हि.स.)। मुजफ्फरपुर जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजू राम का 60 वर्ष की आयु में निधन हो पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने गहरा शोक जताया है।

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राजू राम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार को सांत्वना दिया और कहा कि आजीवन कांग्रेस की विचारधारा और शोषित वंचित समाज के हक की लड़ाई लड़ने वाले राजू राम के निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके परिजनों के साथ कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ खड़ी है। राजू राम अपने पीछे एक पुत्र और चार पुत्री छोड़ गए और उनके परिजनों को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने ढांढ़स बढ़ाया। आज राजू राम का दाह संस्कार मुज्जफरपुर में किया गया। उनके निधन पर मुजफ्फरपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने भी गहरा शोक व्यक्त किया।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त
