गुवाहाटी, 19 मार्च (हि.स.)। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के गुवाहाटी स्थित मुख्यालय राजीव भवन से गुरुवार काे लगभग 20 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए फॉर्म ‘ए’ और फॉर्म ‘बी’ संग्रह किए।

इन उम्मीदवारों में राज्यसभा के पूर्व सांसद तथा बरसला निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार रिपुन बोरा, दिसपुर निर्वाचन क्षेत्र की उम्मीदवार मीरा बोरठाकुर, धेमाजी निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार शैलेन सोनोवाल, हाजो-सुवालकुची निर्वाचन क्षेत्र की उम्मीदवार नंदिता दास और जागीरोड निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार बुबुल दास शामिल हैं।
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के प्रशासनिक महासचिव प्रद्युत भुइंया से यह निर्वाचन फॉर्म प्राप्त करने वाले अधिकांश उम्मीदवार 20 मार्च काे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। प्रदेश कांग्रेस की तरफ से बताया गया है इसी प्रकार आगामी शुक्रवार को भी कुछ उम्मीदवार इस फॉर्म को प्राप्त करेंगे।——————
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय
