मीरजापुर, 07 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में मीरजापुर जिले अहरौरा क्षेत्र स्थित धुरिया गांव निवासी भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह किसान की पत्नी हीरावती देवी (56) का मंगलवार सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। घटना से परिवार व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजन के अनुसार, हीरावती देवी सुबह दैनिक कार्य कर रही थीं, तभी अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। निधन की सूचना मिलते ही किसान यूनियन के पदाधिकारी व क्षेत्रीय लोग उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने लगे। प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह समेत कई पदाधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की। उनका अंतिम संस्कार रायपुरिया घाट नरायणपुर में किया जाएगा।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा
