जगदलपुर, 06 मार्च (हि.स.)। महिला कांग्रेस ने शुक्रवार काे अग्रसेन चाैक पर एप्स्टीन फाइल में नाम सामने आनेपर केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के निर्देश पर बस्तर जिला महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता निषाद के नेतृत्व में आज कांग्रेस भवन के सामने अग्रसेन चाैक पर महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का एप्स्टीन फाइल में नाम उजागर होने पर उनके खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस प्रदर्शन में निगम की उप नेता प्रतिपक्ष कोमल सेना, प्रदेश सचिव सायमा अशरफ, मंडल अध्यक्ष ललिता राव, जिला महामंत्री सुषमा सुता, ब्लॉक अध्यक्ष उत्तर गुरमीत कौर, नगरनार ब्लॉक अध्यक्ष पूर्णिमा सीरिल, अंजना नाग, सुनीता सिंह ,जोगेश्वरी राव, अम्मा जी राव, एस.नीला, मनीता राउत, ममता शर्मा, संगीता महावीर , दिनमनी, हेमलता यादव, सुनीता दास ,सगीना हनु ,श्रद्धा तंबोली, संजुक्ता सिरा, गौरी और लक्ष्मी राव उपस्थित रहे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे
