नई दिल्ली, 12 मार्च (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि वह भगवंत मान के साथ आज श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने जाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में लिखा कि “आज मैं और भगवंत मान अपने परिवार के साथ सचखंड श्री हरमंदिर साहिब दर्शन करने जा रहे हैं और अपनी कृतज्ञता व्यक्त करेंगे। वाहे गुरु सभी का भला करें और हमें सत्य के मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करें।”
केजरीवाल ने बताया कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अपने-अपने परिवार के साथ सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में दर्शन करने जाएंगे और गुरु के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि अमृतसर स्थित पवित्र दरबार साहिब में मत्था टेककर प्रदेश और देश की खुशहाली के लिए अरदास करेंगे।
——————–
हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी
