रांची, 09 फ़रवरी (हि.स.)।

सर्वाईकल कैंसर से बचाव के उद्धेश्य से मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से सोमवार को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में निःशुल्क कैंसर वैक्सीन शिविर का आयोजन किया गया।
शाखा की अध्यक्ष पूजा अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित शिविर का उद्घाटन प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया ने किया। इस अवसर पर विशाल ने कार्यक्रम की सहराना करते हुए बताया कि कैंसर एक बहुत बड़ी बीमारी है। इस से बचने के लिए समर्पण शाखा की यह बहुत अच्छी पहल है। कैंसर वैक्सीन से करीब 80 किशोरियां लाभान्वित हुईं। इसके साथ ही नौ से 14 वर्ष की किशोरियों को वैक्सीन लगायी गई।
कार्यक्रम में अशीष अग्रवाल, अशोक नासरिया, अध्यक्ष पूजा अग्रवाल, सचिव सुभा अग्रवाल, संस्थापिका अध्यक्ष सुमिता लाठ, निवर्तमान अध्यक्ष विनीता सिंघानिया पूर्व अध्यक्ष विनीता बिहानी, महामंत्री दीपक गोयनका, कैंसर जागृति प्रभारी कृष्णा अग्रवाल सहित अन्य मौजूद थे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar
