चंडीगढ़, 13 फ़रवरी (हि.स.)। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं

वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह व उनके बेटे को बुधवार की रात नोटिस जारी करने वाले ईडी अधिकारी

का शुक्रवार को तबादला हो गया है।
जालंधर स्थित प्रवर्तन निदेशालय
के संयुक्त निदेशक रवि तिवारी ने बुधवार की रात अमरिंदर सिंह व उनके बेटे रणइंदर सिंह को समन
जारी किया था। इसके बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई थी। गुरुवार को पंजाब कांग्रेस
प्रभारी भूपेश बघेल ने अमरिंदर सिंह की कांग्रेस में वापसी को लेकर चर्चा शुरू कर
दी थी। पंजाब के कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल
ने गुरूवार को कहा कि कैप्टन अगर कांग्रेस में आना चाहें, तो हाईकमान विचार कर सकता
है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी व पंजाब भाजपा
महिला मोर्चा की अध्यक्ष जय इंदर कौर ने कल ही लुधियाना में कहा कि कैप्टन कहीं
नहीं जा रहे हैं। वह भाजपा में हैं और भाजपा में ही रहेंगे।
अमरिंदर सिंह की पत्नी महारानी परनीत कौर पटियाला लोकसभा हलके से भाजपा की टिकट पर
चुनाव भी लड़ चुकी हैं।
अमरिंदर सिंह व उनके बेटे को ईडी का नोटिस जारी होने के
बाद पंजाब के सभी राजनीतिक दलों ने भाजपा पर कटाक्ष शुरू कर दिया था। इसी दौरान
शुक्रवार को एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने संयुक्त निदेशक
आईआरएस रवि तिवारी का चेन्नई ट्रांसफर कर दिया है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा
