वाराणसी, 02 अप्रैल (हि. स.)। वाराणसी से जुड़े कोडीन युक्त सिरप तस्करी मामले में मुख्य आरोपित शुभम जायसवाल की फोटो समाजवादी पार्टी के व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं, अभी दो दिन पहले ही शुभम जायसवाल के सहयोगी और हवाला के काम में लिप्त वैभव जायसवाल की गिरफ्तारी हुई है, वैभव को भी प्रदीप जायसवाल का भतीजा बताया जा रहा है। इससे प्रदीप की छवि खराब हो रही है।

समाजवादी पार्टी के व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने गुरुवार काे अपनी सफाई में वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसके माध्यम से प्रदीप ने कहा कि वैभव उनका भतीजा है लेकिन उनके परिवार में अब किसी प्रकार की कोई बातचीत नहीं है। वैभव एक भतीजे के रूप में उनसे कभी ना मिलता था, न ही उसकी मेरी बात ही होती थी। शुभम जायसवाल के साथ वायरल हुई फोटो भी किसी एक कार्यक्रम की है। यह तो सबको पता ही है कि कार्यक्रमों में कोई भी किसी के साथ फोटो खींच लेता है, इसे मुद्दा नहीं बनाना चाहिए।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / शरद
