खड़गपुर, 24 मार्च (हि.स.)।मंगलवार दोपहर खड़गपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-दो पर एक व्यक्ति के पास से लगभग 13 किलो गांजा बरामद किया गया। इस मामले में खड़गपुर जीआरपी ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

खड़गपुर जीआरपी के एसआरपी मितुन कुमार दे ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की गई। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। उसके पास मौजूद एक बैग और एक सूटकेस की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान आशीष कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, वह उड़ीसा के सोरो स्टेशन से आया था और टाटानगर जाने की कोशिश में था। पुलिस ने बरामद गांजा जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता
