नई दिल्ली, 15 मार्च (हि.स.)। पांचवां पीएसपीबी बाबा दीप सिंह हॉकी आमंत्रण टूर्नामेंट (पुरुष व महिला) 16 से 24 मार्च तक होगा। दिल्ली यूनिवर्सिटी का श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज प्रति वर्ष इस टूर्नामेंट का आयोजन करता है।

प्रतियोगिता का उद्घाटन पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रोमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) के सलाहकार ललित वत्स करेंगे। दिल्ली यूनिवर्सिटी की डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेस प्रमुख प्रोफेसर सरिता त्यागी मुख्य अतिथि होंगी। इस अवसर पर मेजबान खालसा कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर गुरमोहिंदर सिंह भी उपस्थित रहेंगे।
खालसा कॉलेज की निदेशक इंदरप्रीत कौर के अनुसार यह टूर्नामेंट इंटर कॉलेज लेवल पर पुरुष और महिला वर्ग में होगा। पुरुष हॉकी में 7 टीमें और महिला वर्ग में 4 टीमें भाग ले रही हैं।दोनों वर्गों में यह लीग कम नॉकआउट फॉर्मेट में होगा। पूल की दो शीर्ष टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा।
टीमें:
पुरुष वर्ग-
1.एसजीटीबी खालसा कॉलेज, 2. किरोड़ीमल कॉलेज, 3.सेंट स्टीफ़न कॉलेज, 4.हंसराज कॉलेज, 5. श्याम लाल कॉलेज, 6. इंदिरा गाँधी इंस्टिट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेस, 7. एमिटी यूनिवर्सिटी।
महिला वर्ग:
1. भारती कॉलेज, 2. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज, 3. विवेकानंद कॉलेज, 4. दिल्ली यूनिवर्सिटी एलुमना।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / सुनील दुबे
