-गणतंत्र दिवस पर डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा

फर्रूखाबाद, 26 जनवरी (हि.स).। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रूखाबाद में आज 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस राष्ट्रीय पावन पर्व के उपलक्ष्य में जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट परिसर में झंडा फहराया।
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सरकारी भवनों पर प्रातः 8.30 बजे झंडा फहराया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी झंडा फहराया। इसके उपरान्त राष्ट्रगान एवं संविधान के प्रति निष्ठा और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई । कलेक्ट्रेट गेट पर स्थापित नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, कलेक्ट्रेट सभागार में भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी,नगर मजिस्ट्रेट, जिला विकास अधिकारी, पीडी डीआरडीए व कलेक्ट्रेट के कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा पुलिस लाइन पहुँचकर परेड का निरीक्षण किया व विभिन्न पुलिस कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिये प्रमाणपत्र प्रदान किये।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा राम मनोहर लोहिया जिला चिकित्सालय पहुँचकर मरीजों को फलों का वितरण किया। इसी प्रकार केंद्रीय कारागार में अस्पताल और जिला कारागार के अस्पताल में भर्ती मरीजों व महिला बंदियो को फलों का वितरित किए।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar
