गुवाहाटी, 29 जनवरी (हि.स.)। गुवाहाटी की वशिष्ठ पुलिस ने गांजा की तस्करी मामले में शामिल एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि वशिष्ठ थाने की एक टीम ने नतून बाज़ार में एक किराए के घर पर छापा मारा। अभियान के दौरान लखीपुर, ग्वालपारा जिले निवासी ड्रग्स तस्कर बिजय दास (26) को गिरफ्तार किया गया।

अभियान के दौरान, 8.5 किलोग्राम गांजा बरामद कर जब्त किया गया। घटना के संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित से सघन पूछताछ की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी
