गुवाहाटी, 27 जनवरी (हि.स.)। गुवाहाटी की फटाशिल थाना पुलिस ने गणेशपारा इलाके में ड्रग्स के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पांच लाख रुपये मूल्य की हेरोइन के साथ एक ड्रग्स तस्कर को आज गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान बिमल बसुमतारी के रूप में की गई है। पुलिस ने उसके कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई शहर में नशीले पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई है। मामले की आगे की जांच जारी है और तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश
