गुवाहाटी, 07 फरवरी (हि.स.)। गुवाहाटी के नूनमाटी पुलिस थाना इलाके में स्थित एक घर में लाखों रुपए के सामान की चोरी का मामला सामने आया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि थाना क्षेत्र के मठघरिया इलाके में स्थित असीम बरुवा नामक व्यक्ति के घर में चोर प्रवेश कर सोने-चांदी के आभूषण, नगद धन के अलावा कुछ अन्य सामग्री चुराकर फरार हो गए। घटना के संबंध में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कराई शुरू कर दी है।

पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच कर रही है। ज्ञात हो कि छह महीने पहले भी चोर इसी घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी
