रांची, 13 फरवरी (हि.स.)। झारखंड की राजधानी रांची के कोतवाली थाना इलाके में गैंगस्टर प्रिंस खान ने एक दवा कारोबारी को धमकी दी है।

गैंगस्टर ने कारोबारी से एक करोड़ रंगदारी की मांग की है। रंगदारी की धमकी मिलने के बाद से परिवार में डर और भय व्याप्त है।
बताया जाता है कि मामले को लेकर दवा कारोबारी संजय राजगढ़िया ने कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है।
वहीं, रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। रंगदारी नहीं देने पर दुकान बंद करने और जान मारने की धमकी मिली है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना प्रभारी ने शुक्रवार को बताया कि मामले की जानकारी मिली है और पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे
