प्रयागराज, 09 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित शिवकुटी थाना क्षेत्र के महुली का पूरा मुहल्ले में सोमवार शाम घर के अन्दर कमरे में फंदे से लटका एक विवाहिता का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि नगर के शिवकुटी थाना क्षेत्र के भुलई का पूरा मोहल्ला निवासी दिया पाण्डेय (32) पत्नी रोहित पांडेय का शव सोमवार शाम घर के अन्दर फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान पता चला कि एक बेटी है वह स्कूल गई थी। पति घर से दवा कराने के लिए अस्पताल चला गया। देर शाम घटना की जानकारी होते ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल
