रांची, 27 जनवरी (हि.स.)। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने देवी मंडप, चंदवे में मंगलवार को पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी कार्यालय खुलने से आम जनता को संगठन से जुड़ने में सुविधा मिलेगी और पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनसेवा के कार्यों में और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी ही राज्य के नवनिर्माण के लिए संघर्ष करेगी और युवा शक्ति को नई दिशा देगी।
इस अवसर निःशुल्क चिकित्सा शिविर और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर रांची जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य संजय महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य मीना देवी, जिला उपाध्यक्ष द्वय डॉ पार्थ परितोष और डॉ अमित कुमार साहू, युवा आजसू रांची महानगर अध्यक्ष अमित यादव, कांके प्रखंड अध्यक्ष लाल अमन नाथ शाहदेव, प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak
