जोधपुर, 03 मार्च (हि.स.)। जिला जोधपुर ग्रामीण की स्पेशल टीम ने चितौडग़ढ़ के पांच हजार के इनामी अपराधी को पकड़ा है। आरोपित चितौडग़ढ़ में वांटेड चल रहा था। आरोपित पकड़े जाने के डर से बार बार ठिकाने बदल रहा था। जोधपुर ग्रामीण में होने की सूचना पर उसे पकड़ा जा सका। आरोपित को जोधपुर नागौर हाईवे स्थित एक होटल पर रेड देकर पकडा गया।

पुलिस उप महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण नारायण टोगस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधपुर के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिये चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला विशेष टीम जोधपुर ग्रामीण ने एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना राशमी जिला चित्तौड़गढ़ में वांछित अपराधी खेड़ापा के बिरसालू कलां निवासी दिनेश पुत्र शेराराम जाणी को पकड़ा गया। उस पर पांच हजार का इनाम चितौडग़ढ़ पुलिस ने घोषित कर रखा था। उसे जोधपुर- नागौर स्थित एक होटल से पकड़ा गया। वह होटल में ठहरा हुआ था।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश
