कछार (असम), 02 फरवरी (हि.स.)। असम में आगामी विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) प्रमुख एवं धुबड़ी के पूर्व सांसद बदरुद्दीन अजमल एक बार फिर अपनी झाड़-फूंक और “जरा पानी” की राजनीति को लेकर चर्चा में आ गए हैं। कछार जिले के एक मदरसे में साेमवार काे आयोजित कार्यक्रम के दौरान जरा पानी लेने के लिए सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

जानकारी के अनुसार, अजमल की सभा में जरा पानी पाने के लिए लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति देखी गई। हाथों में बोतल लिए सैकड़ों लोग जरा पानी लेने के लिए एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश करते नजर आए, जिससे मौके पर अव्यवस्था फैल गई।

सभा स्थल पर जुटी भीड़ और जरा पानी के वितरण के दृश्य सामने आने के बाद इसे लेकर राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि चुनावी मौसम में अजमल धार्मिक भावनाओं का सहारा लेकर लोगों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।
घटना ने एक बार फिर चुनाव के दौरान इस तरह की गतिविधियों और उनके उद्देश्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
———–
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश
