गुवाहाटी, 26 मार्च (हि.स.)। असम में 15 मार्च से 26 मार्च के बीच विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा चलाए गए सघन अभियान में 37 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के अवैध सामान जब्त किए गए हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कुल जब्ती का मूल्य 3,724.53 लाख रुपये दर्ज किया गया है। इस दौरान 83.23 लाख रुपये नकद और 256.71 लाख रुपये मूल्य की शराब बरामद की गई।
जब्ती में सबसे बड़ा हिस्सा मादक पदार्थों का रहा, जिनकी कुल कीमत 2,525.79 लाख रुपये आंकी गई है, जो राज्य में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई को दर्शाता है। इसके अलावा 205.29 लाख रुपये मूल्य के कीमती धातु भी जब्त किए गए।
अधिकारियों ने बताया कि मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से बांटे जाने वाले फ्रीबीज और अन्य सामान भी 653.50 लाख रुपये मूल्य के जब्त किए गए हैं।
प्रशासन के अनुसार, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न एजेंसियों द्वारा निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी गई है।
———–
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश
