जलपाईगुड़ी, 04 अप्रैल (हि. स.)। विधानसभा चुनाव को लेकर जलपाईगुड़ी सदर से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार कृष्ण दास ने शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने भव्य रोड शो और रैली के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया।

शहर के नेताजी मॉर्डन क्लब मैदान से पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में जुटे, जहां से ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच विशाल रैली निकाला गया। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पीडब्ल्यू मोड़ तक पहुंची। इसके बाद कृष्ण दास जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और औपचारिक रूप से अपना नामांकन दाखिल किया।
इस अवसर पर कृष्ण दास ने कहा कि जनता का जो समर्थन और आशीर्वाद उनके साथ है। उन्होंने कहा कि जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हूं।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार
