हुगली, 05 अप्रैल (हि. स.)। लगातार बारिश के बावजूद गोघाट विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत दिगर ने रविवार को जोरदार चुनाव प्रचार किया।

सुबह से आरामबाग महकमा क्षेत्र में बारिश जारी रहने के बावजूद उन्होंने बाली नया बाजार इलाके में समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ अभियान चलाया। प्रचार के दौरान प्रशांत दिगर ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने दावा किया कि अभी भले ही कुछ तृणमूल के पार्टी कार्यालय खुले हैं, लेकिन चार मई के बाद राज्य में कहीं भी तृणमूल का कार्यालय खुला नहीं रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद राज्य में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेगा।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि चार तारीख के बाद मुख्यमंत्री राज्य में नहीं रहेंगी और दूसरे देश चली जाएंगी।
————— —————
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय
