कोलकाता, 15 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के लिए जारी मतदाता आंकड़ों में उत्तर बंगाल के आठ जिलों की तस्वीर सामने आई है। चुनाव आयोग के अनुसार, इन जिलों में महिला मतदाताओं की भागीदारी के मामले में दार्जिलिंग जिला सबसे आगे है, जहां महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है।

आंकड़ों के मुताबिकदार्जिलिंग जिले में कुल 11 लाख 10 हजार 425 मतदाता हैं। यहां 5 लाख 52 हजार 64 पुरुष मतदाताओं के मुकाबले 5 लाख 58 हजार 335 महिला मतदाता हैं, जो इसे महिला मतदाताओं के मामले में सबसे आगे बनाता है। जिले में 26 तृतीय लिंग के मतदाता भी हैं।
इसके अलावा कूचबिहार जिले में कुल 22 लाख 63 हजार 771 मतदाता हैं। इनमें 11 लाख 74 हजार 286 पुरुष, 10 लाख 89 हजार 468 महिला और 17 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। अलीपुरद्वार में कुल 11 लाख 64 हजार 506 मतदाता हैं, जिनमें 5 लाख 90 हजार 95 पुरुष, 5 लाख 74 हजार 395 महिला और 16 तृतीय लिंग के मतदाता हैं।
जलपाईगुड़ी जिले में कुल 17 लाख 19 हजार 798 मतदाता हैं। इनमें 8 लाख 72 हजार 799 पुरुष, 8 लाख 46 हजार 984 महिला और 15 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। कालिम्पोंग में कुल 2 लाख 1 हजार 619 मतदाता हैं, जहां तृतीय लिंग का कोई मतदाता नहीं है।
इसी तरह उत्तर दिनाजपुर में कुल 19 लाख 68 हजार 974 मतदाता हैं, जिनमें 10 लाख 41 हजार 26 पुरुष, 9 लाख 27 हजार 882 महिला और 66 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। दक्षिण दिनाजपुर में कुल 11 लाख 59 हजार 519 मतदाता हैं, जहां 5 लाख 98 हजार 86 पुरुष, 5 लाख 61 हजार 390 महिला और 43 तृतीय लिंग के मतदाता हैं।
मालदा जिले की बात करें तो यहां कुल 27 लाख 91 हजार 736 मतदाता हैं। इनमें 14 लाख 42 हजार 60 पुरुष, 13 लाख 49 हजार 609 महिला और 67 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। यह संख्या उत्तर बंगाल के आठ जिलों में तृतीय लिंग के मतदाताओं के मामले में सबसे अधिक है।
चुनाव आयोग के इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि उत्तर बंगाल में महिला मतदाताओं की भागीदारी मजबूत है, खासकर दार्जिलिंग जिले में, जहां महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक दर्ज की गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय
