सिलीगुड़ी, 04 अप्रैल (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को सिलीगुड़ी विधानसभा सीट से वाम मोर्चा के उम्मीदवार शरदिंदु चक्रवर्ती और माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट से उम्मीदवार झरेन राय ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

शरदिंदु चक्रवर्ती वर्तमान में सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 29 के पार्षद है। साफ-सुथरी छवि और जनता के साथ मजबूत जुड़ाव के कारण वह इलाके में ‘जय’ नाम से भी जाने जाते है। वाम मोर्चा ने इस बार उन्हें सिलीगुड़ी सीट से उम्मीदवार बनाया है। नामांकन के साथ ही उन्होंने जोर-शोर से चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया।
अपने प्रचार के दौरान शरदिंदु चक्रवर्ती पूर्व मेयर अशोक भट्टाचार्य के कार्यकाल में हुए शहर के विकास कार्यों को प्रमुखता से उठा रहे है। उन्हीं विकास कार्यों को वह चुनावी मुद्दा बनाकर जनता के बीच जा रहे है।
नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें शहर के आम लोगों से भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। इसी भरोसे के साथ वह अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है।
वहीं, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र से वाम उम्मीदवार झरेन राय ने भी नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में दाखिल हुए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार
