मुरादाबाद, 13 मार्च (हि. स.)।मुरादाबाद रेल मंडल के लोधीपुर बिशनपुर स्टेशन पर चैत्र अमावस्या मेला-2026 को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 15 ट्रेनों को 17 और 18 मार्च को लोदीपुर बिशनपुर स्टेशन पर 2 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।

उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि मुरादाबाद जनपद के प्रत्येक वर्ष लोदीपुर बिशनपुर में सुप्रसिद्ध चैत्र अमावस्या मेले का आयोजन होता है। इस मेले को ध्यान में रखते हुए अप-डाउन दोनों दिशाओं में 15 रेलगाड़ियाें को 17 और 18 मार्च को 2 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।
सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि ट्रेन संख्या 15011 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस, 14315 बरेली नई दिल्ली एक्सप्रेस, 15059 लालकुआं आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, 14311 बरेली भुज आला हजरत एक्सप्रेस, 14321 बरेली भुज एक्सप्रेस, 14009 बापूधाम मोतिहारी आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, 22453 लखनऊ मेरठ राजरानी एक्सप्रेस, 540 75 बरेली दिल्ली पैसेंजर, 22 454 मेरठ सिटी लखनऊ राजरानी एक्सप्रेस, 15910 लालगढ़ डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस, 15128 नई दिल्ली बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 14322 भुज बरेली एक्सप्रेस, 14312 भुज बरेली आला हजरत एक्सप्रेस, 14316 नई दिल्ली बरेली एक्सप्रेस और 15012 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस को लोदीपुर बिशनपुर स्टेशन पर अस्थायी रूप से 2 मिनट का ठहराव दिया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल
