अररिया 17 मार्च(हि.स.)।फारबिसगंज थाना में चोरी हुई सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल मामले में पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया तथा चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली।गिरफ्तार आरोपित ने पूछताछ में अपना नाम आशीष कुमार शर्मा, बधुआ वार्ड संख्या 19, थाना बथनाहा, जिला अररिया बताया। पुलिस के अनुसार आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह भी बताया कि वह पहले भी दो मामलों में जेल जा चुका है, जिसमें एक्साइज थाना अररिया कांड संख्या 761/23 (धारा 30(ए) उत्पाद अधिनियम,एक्साइज थाना अररिया कांड संख्या 106/24 (धारा 30(ए) उत्पाद अधिनियम शामिल हैं।आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि वह नेपाल से गांजा की तस्करी करता है। इस जानकारी के आधार पर बथनाहा थाना पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की, जहां से 6 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस संबंध में बथनाहा थाना कांड संख्या 39/26 दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर
