रायपुर, 27 जनवरी (हि.स.)।छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। गृह विभाग द्वारा जारी इस आदेश में 3 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और 3 डीएसपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ इधर से उधर स्थानांतरित किया गया है।

महानदी भवन से मंगलवार देर शाम जारी इस आदेश के तहत अधिकारियों को उनके नए क्षेत्र और पदस्थानों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।अभिषेक कुमार झा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (विशेष सूचना शाखा), कैम्प बस्तर से स्थानांतरित कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), कार्यालय पुलिस अधीक्षक, रायपुर (ग्रामीण) के पद पर नियुक्त किया गया है।

प्रशांत शुक्ला वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), रायपुर के रूप में कार्यरत थे।अब इन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), कार्यालय पुलिस अधीक्षक, रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।संदीप मित्तल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, क्राइम रायपुर के पद से हटाकर इन्हें अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम), कार्यालय पुलिस अधीक्षक, रायपुर (ग्रामीण) बनाया गया है।
एसडीओपी, विधानसभा रायपुर के पद पर कार्यरत वीरेन्द्र चतुर्वेदी को अब उप पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), कार्यालय पुलिस अधीक्षक, रायपुर (ग्रामीण) पदस्थ किया गया है।नगर पुलिस अधीक्षक, माना रायपुर की जिम्मेदारी संभाल रहे लंबोदर पटेल को अब उप पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), कार्यालय पुलिस अधीक्षक, रायपुर (ग्रामीण) के रूप में सेवाएं देंगे।
तुलसीराम लेकाम को नगर पुलिस अधीक्षक, रायपुर के पद से स्थानांतरित कर इन्हें उप पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), कार्यालय पुलिस अधीक्षक, रायपुर (ग्रामीण) बनाया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा
