पुंछ, 05 मार्च (हि.स.)।

जंगल में लकड़ी इकट्ठा करते समय एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान नसीमा अख्तर के रूप में हुई है जो बेदार गांव के रहने वाले मोहम्मद अशरफ की बेटी थी।

यह घटना तब हुई जब नसीमा अख्तर पास के जंगल में लकड़ी इकट्ठा करने गई थी। इस दौरान कथित तौर पर उसका एक्सीडेंट हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को सूचित किया जिसके बाद शव को जंगल से निकाला गया। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। इस घटना से गांव में दुख फैल गया है और स्थानीय लोगों ने दुखी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता
