भुवनेश्वर, 02 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में ओडिशा की पुरुष और महिला दोनों हॉकी टीमों के चैंपियन बनने पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार काे अपने सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा कि यह उपलब्धि ओडिशा के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। राज्य की जनजातीय खेल प्रतिभाओं ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक असाधारण सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि ओडिशा के खेल जगत में एक नया अध्याय जोड़ती है और राज्य की समृद्ध खेल परंपरा को और मजबूत बनाती है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में भी राज्य के खिलाड़ी इसी तरह सफलता की ऊँचाइयों को छूते हुए ओडिशा का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते रहेंगे। उन्होंने दोनों टीमों को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / सुनीता महंतो
