फर्रुखाबाद, 15 अप्रैल (हि.स.)। कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये गए। इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर, विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा, जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने अवगत कराया गया कि जनपद में 106 ईसीसीई एजूकेटर, 08 जिला परियोजना कार्यालय/ब्लॉक संसाधन केन्द्रों पर सम्बद्ध कार्मिक, 14 तकनीकी अनुदेशक तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों हेतु 21 कार्मिकों सहित कुल 149 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मा अतिथियों द्वारा सरस्वती वंदना के साथ माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निष्ठा एवं परिश्रम के साथ शिक्षण कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। विधायक भोजपुर नागेन्द्र सिंह राठौर ने अभ्यर्थियों को लगन एवं ईमानदारी से कार्य करने के लिए उत्साहित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री मोनिका यादव ने नारी शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए ईसीसीई एजूकेटर के माध्यम से प्रारम्भिक शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर बल दिया।
विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य ने विद्यालयों के शैक्षिक स्तर पर संतोष व्यक्त करते हुए नवचयनित कार्मिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध शिक्षण कार्य हेतु प्रेरित किया। भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा एवं सांसद मुकेश राजपूत ने भी सभी अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन आकाश मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक जितेन्द्र सिंह, जितिन रंजन मिश्रा सहित बेसिक शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar
