जम्मू, 11 फ़रवरी (हि.स.)।

जनीपुर पुलिस स्टेशन को शिकायत मिली कि तनवीर कुमार ने तीन दिन पहले 5,00,000 रुपये में एक ई-रिक्शा खरीदा था और उसे जनीपुर के सेक्टर नंबर 7, अपर रूप नगर, शांति नगर, फोर्टिस लैब के पास स्थित अपने आवास के बाहर खड़ा किया था। 10-02-2026 की सुबह उन्होंने पाया कि उनका ई-रिक्शा चोरी हो गया है।

तदनुसार जनीपुर पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर संख्या 20/2026 दर्ज की गई और जांच पीएसआई विवेक डालिया को सौंपी गई जिन्होंने एसएचओ और अन्य टीम सदस्यों के साथ मिलकर तुरंत तलाशी शुरू की। जांच के दौरान एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक विधियों और तकनीकी जानकारियों का उपयोग करते हुए सावधानीपूर्वक काम किया और चोरी हुए ई-रिक्शा का सफलतापूर्वक पता लगाया।
निरंतर प्रयासों और पेशेवर जांच के परिणामस्वरूप, चोरी हुआ ई-रिक्शा बरामद कर लिया गया। यह उल्लेखनीय है कि उपमंडल पश्चिम विशेषकर जानीपुर क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में काफी कमी आई है जबकि जम्मू पुलिस के अन्य अधिकार क्षेत्रों की तुलना में चोरी की बरामदगी दर भी अधिक है। मामले की आगे की जांच जारी है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA
