जबलपुर, 14 मार्च (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का शनिवार शाम डुमना विमानतल पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव कटनी जिले के बरही नगर से हेलीकॉप्टर द्वारा शाम 6.25 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुँचे थे। उनके साथ प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह भी थे।

डुमना विमानतल पर मुख्यमंत्री का स्वागत लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, विधायक डॉ अभिलाष पांडे, विधायक संतोष वरकड़े, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, जिला अध्यक्ष ग्रामीण राजकुमार पटेल ने किया। डुमना विमानतल पर मुख्यमंत्री की आगवानी कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव डुमना विमानतल पर करीब दस मिनट रुकने के बाद वायुयान द्वारा भोपाल रवाना हुये।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक
