जम्मू, 30 जनवरी (हि.स.)।

जम्मू ने 8.47 किलो चरस बरामद कर अवैध मादक पदार्थों के व्यापार में शामिल दो अंतरराज्यीय मादक पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की। इस अभियान के दौरान एंटी-नारकोटिक्स जम्मू की एक टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी की गतिविधियों के संबंध में निरंतर निगरानी और विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर संदिग्धों को रोका।
आरोपियों की पहचान गुरमीत सिंह पुत्र उजागर सिंह और उसकी महिला सहयोगी परविंदर कौर पत्नी इंदरजीत सिंह के रूप में हुई है, दोनों मीरान साहिब तहसील आरएस पुरा जिला जम्मू के निवासी हैं। चरस की खेप सैंट्रो कार से बरामद की गई जिसमें वे कश्मीर से जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश से बाहर जा रहे थे।
कार को सिधरा नरवाल बाईपास पर स्थित पर्यावरण पार्क में रोका गया। कार दलजीत सिंह चला रहा था। इस संबंध में पुलिस स्टेशन एएनटीएफ जम्मू में एफआईआर संख्या 01 2026 धारा 8 20 29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज की गई है और इस अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी नेटवर्क के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है
कश्मीर से केंद्र शासित प्रदेश के बाहर मादक पदार्थों की आपूर्ति करने वाले एक बड़े नेटवर्क की संलिप्तता है। एएनटीएफ इस मामले पर काम कर रहा है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA
