जम्मू, 09 फ़रवरी (हि.स.)। ऑपरेशन कामधेनु के तहत मवेशी तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए जम्मू (ग्रामीण) पुलिस ने मवेशी तस्करी के एक प्रयास को सफलतापूर्वक विफल कर मवेशी बचाए।

नाका चेकिंग के दौरान झज्जर कोटली पुलिस स्टेशन की एक पुलिस टीम ने नाका प्वाइंट पर एक वाहन को रोका जो मवेशियों के अवैध परिवहन में शामिल पाया गया। इसके परिणामस्वरूप 4 मवेशी बचाए गए और पंजीकरण संख्या जेके 19ए-5079 वाली एक महिंद्रा गाड़ी जब्त की गई।

वाहन के चालक की पहचान मुश्ताक अहमद गुज्जर पुत्र निजाम उद्दीन गुज्जर निवासी बतरू पंचाल, तहसील बनिहाल, जिला रामबन के रूप में हुई जिसे हिरासत में ले लिया गया।
तदनुसार झज्जर कोटली पुलिस स्टेशन में धारा 223 बीएनएस और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत एफआईआर संख्या 17/2026 दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA
