जम्मू,, 16 फ़रवरी (हि.स.)।

जम्मू वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल के मार्गदर्शन में कटरा–जम्मू–पठानकोट रेल खंड तथा बड़गाम–बनिहाल रेल खंड पर व्यापक टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सघन जांच की गई, जिसमें 190 बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से लगभग 91,030 का जुर्माना वसूला गया।

अभियान में सहायक वाणिज्य प्रबंधक, मुख्य टिकट निरीक्षक, टिकट चेकिंग स्टाफ, रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस की सक्रिय भागीदारी रही। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि अभियान का उद्देश्य यात्रियों को वैध टिकट लेकर यात्रा के लिए प्रेरित करना, आरक्षित यात्रियों को आरामदायक सफर सुनिश्चित करना तथा अनधिकृत भीड़ पर नियंत्रण रखना है। साथ ही यात्रियों को राेल वन ऐप के माध्यम से टिकट बुकिंग और 14 जुलाई 2026 तक उपलब्ध 3% विशेष छूट की जानकारी भी दी गई।
जम्मू मंडल ने यात्रियों से वैध टिकट लेकर यात्रा करने, फुट ओवर ब्रिज का उपयोग करने और रेलवे परिसरों को स्वच्छ रखने की अपील की है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता
