-25,26 और 27 मार्च को आयोजित महोत्सव के विभिन्न पहलुओं पर हुआ विचार विमर्श

पूर्वी चंपारण,14 मार्च (हि.स.)। प्रत्येक वर्ष की भांति चंपारण सत्याग्रह महोत्सव की तैयारियां को लेकर शनिवार को आयोजन स्थल,शालिक सिंह मध्य विद्यालय जसौली पट्टी में आयोजित की गई। 25 , 26 एवं 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले महोत्सव की अध्यक्षता जिला सामान्य शाखा की प्रभारी पदाधिकारी निधि कुमारी ने की।
बैठक में निधि कुमारी ने बताया कि बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा अनुमंडल प्रशासन सदर के नेतृत्व में तीन दिवसीय महोत्सव आयोजित किया जाना है ।उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक महोत्सव का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे, इसके लिए गांव-गांव में व्यापक प्रचार-प्रसार जरूरी है।बीडीओ चिरंजीवी पांडे ने कहां की चंपारण महोत्सव को अधिक आकर्षक बनाने के लिए जरूरी कार्य की रूपरेखा तैयार कर उसे अमल में लाया जाएगा। आयोजन स्थल पर मूलभूत सुविधा को मुकम्मल किया जायेगा।
सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय विनय कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी बाबू लोमराज , उनके ऐतिहासिक गांव जसौली पट्टी सहित महात्मा गांधी और चंपारण सत्याग्रह से जुड़ी जानकारी आगंतुकों को दी। बताया गया कि आयोजन के दौरान काव्य पाठ, गीत – संगीत और नृत्य के साथ देशभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजन के बीच दिन में शिक्षा , स्वास्थ्य,भूमि सुधार एवं राजस्व , विद्युत,कृषि आदि विभाग के स्टॉल लगाए जाएंगे। जहां संबंधित विभाग के पदाधिकारी लोगों के समस्याओं का निदान करते हुए सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार
