जांजगीर चांपा, 25 जनवरी (हि.स.)। जिले के लोकप्रिय विधायक व्यास कश्यप ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर समस्त जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान में निहित मूल्यों—स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे—का स्मरण कराता है।

विधायक कश्यप ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखना हम सभी का दायित्व है और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जिले के विकास, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सभी नागरिकों से संविधान के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित
—————
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT
