

जशपुर, 24 मार्च (हि.स.)। जिला जेल जशपुर में मंगलवार न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार साहू, कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेन्द सिंह ने निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।

अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, जेल अस्पताल, पाकशाला (रसोईघर), वालगार्ड और बैरकों का निरीक्षण करते हुए बंदियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं जैसे भोजन, आवास और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति परखी। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं और किसी प्रकार की गंभीर शिकायत सामने नहीं आई।
इस दौरान कुछ बंदियों ने अपने-अपने मामलों से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।
जेल अधीक्षक द्वारा संचालन में आ रही चुनौतियों और कमियों की जानकारी भी साझा की गई, जिस पर सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा प्रबंधन पर विशेष ध्यान देते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कु. सुमन सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता बघेल, अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश पाटनवार, जेल अधीक्षक श्याम लाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
XXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXXX
Chars: 1214Words: 241
—————
हिन्दुस्थान समाचार / पारस नाथ सिंह
