जम्मू, 10 मार्च (हि.स.)। जीजीएम साइंस कॉलेज जम्मू की क्रिकेट टीम को आगामीजम्मू क्लस्टर विश्वविद्यालय का वीसी कप से पहले बड़ा प्रोत्साहन मिला, जब कॉलेज परिसर में टीम की आधिकारिक क्रिकेट यूनिफॉर्म का औपचारिक रूप से अनावरण किया गया। नई यूनिफॉर्म का अनावरण कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ. रोमेश कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उन्होंने क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और संस्थान का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल ने खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियां विद्यार्थियों में अनुशासन, टीमवर्क और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस मौके पर डॉ. देविंदर कुमार शर्मा ने टीम की तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि खिलाड़ी वीसी कप टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कार्यक्रम में डॉ. राहुल कैत सहित टीम के सभी खिलाड़ी भी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा
