जम्मू,, 16 फ़रवरी (हि.स.)।

राष्ट्रीय बजरंग दल की टीम ने विधानसभा में विधायक विक्रम रंधावा द्वारा उठाए गए उस मुद्दे को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें जम्मू में 16,000 कनाल से अधिक जम्मू विकास प्राधिकरण (जेडीए) की भूमि पर कथित अवैध कब्जे हटाने में देरी का सवाल उठाया गया था। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि गैर कानूनी कब्जों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने एनसी सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी करते हुए अवैध कब्जे हटाने की मांग की।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता
