जयपुर, 16 फ़रवरी (हि.स.)। जेडीए के प्रवर्तन दस्ते द्वारा सोमवार को 6 बीघा सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया। इस भूमि की कीमत करीब 40 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा जेडीए ने मादक पदार्थ तस्कर के दो मंजिला मकान को भी ध्वस्त किया है।

महानिरीक्षक पुलिस राहुल कोटोकी ने बताया को जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन में अवस्थित ग्राम बगराना के खसरा नंबर 616 में जेडीए स्वामित्व की बेशकीमती सरकारी भूमि पर मादक पदार्थ तस्कर मीरा सांसी द्वारा अतिक्रमण कर बनाए गए 2 मंजिला बिल्डिंग के अवैध निर्माण को अतिक्रमण मानकर गिरा दिया। मादक पदार्थ तस्कर मीरा सांसी एवं इनके परिवार वालें कोमल सांसी, बिजेन्द्र उर्फ विजय सांसी, लक्की उर्फ राहुल सांसी, विक्कू सांसी द्वारा किए गए 02 मंजिला अवैध निर्माण का मामला स्थानीय पुलिस द्वारा जेडीए के संज्ञान में लाया गया। उक्त तस्करों के विरूद्ध विभिन्न थानों में आबकारी एवं अवैध मादक पदार्थो के कुल 23 आपराधिक प्रकरण दर्ज है। जोन-10 में स्थित ग्राम गोविन्दपुरा उर्फ रोपाड़ा के खसरा नंबर 364 की करीब 5 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई बाउण्ड्रीवाल, टीनशेडनुमा ढंाचा सहित अन्य अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा गोनेर रोड ग्राम गोविन्दपुरा उर्फ रोपाड़ा के खसरा नंबर 308 व 309 में ही करीब 1 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि को भी अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-10 में स्थित ग्राम भावगढ़ बंध्या में बनाई गई कोठरियां, मिट्टी की सड़क, 10 स्थानों पर बाउण्ड्रीवाल सहित अन्य अवैध का निर्माण को भी हटाया गया।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश
