जयपुर, 02 फ़रवरी (हि.स.)। जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने शहर में 14 बीघा भूमि पर बसाई जा रही दो अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की है। महानिरीक्षक पुलिस राहुल कोटोकी ने बताया जोन-11 में स्थित सेज कलवाड़ा, ग्राम दौलतपुरा में करीब 4 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर ”बालाजी संसार” के नाम से और जोन-24 में स्थित सांभरिया रोड ग्राम खजूरिया जाटान में करीब 10 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाने के लिए बनाई गई सीमेन्ट के ब्लॉक की सडकें, बाउण्ड्रीवाल टीनशेडनुमा, कोठरी सहित अन्य अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।

—————
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश
