उधमपुर, 11 मार्च (हि.स.)। पुलिस ने झज्जर कोटली में अवैध खैर की लकड़ी से लदी गाड़ी जब्त की। पंजाल में नियमित नाका चेकिंग के दौरान झज्जर कोटली पुलिस स्टेशन की एक पुलिस टीम ने टिकरी से जम्मू की ओर आ रही एक ऑटो लोड कैरियर (पंजीकरण संख्या जे के02ए एन -9271) को रुकने का इशारा किया।

पुलिस की मौजूदगी को भांपते ही चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। जांच करने पर गाड़ी में लगभग 2-3 क्विंटल खैर की लकड़ी लदी हुई पाई गई जिसे अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। गाड़ी और जब्त की गई खैर की लकड़ी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है और झज्जर कोटली पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
जम्मू के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) को वन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता
