
झांसी, 22 जनवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में बुधवार देर रात मऊरानीपुर थाना पुलिस मुठभेड़ में तीन आराेपित चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस काे उनके

कब्जे से सवा लाख से अधिक की नकदी, जेवरात व अवैध तमंचा, कारतूस मिले हैं।
सीओ मऊरानीपुर जितेन्द्र सिंह ने गुरुवार काे बताया कि बीती देर रात मऊरानीपुर थाना पुलिस काल भैरव मंदिर के पास जंगलों में कांबिंग कर रही थी। इसी दौरान तीन संदिग्ध पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही में तीनों बदमाशाें को दबोच लिया
गया। पूछताछ में पकड़े गए तीनों ने अपने नाम लुहरगांव निवासी अरुण कुमार कुशवाहा, ऋतिक ढीमर व विवेक कुमार अहिरवार निवासी सिरधरपुरा रानीपुर बताए हैं। आराेपिताें के शातिर चाेर हाेने का पता चला है। तलाशी में इनके कब्जे से 1.26 लाख रुपये, सोने चांदी के जेवरात, तमंचा कारतूस बरामद हुए हैं।
पूछताछ में तीनों ने 21 जनवरी को रानीपुर के देवरी मोहल्ला में रहने वाले लालता प्रसाद के सूने घर पर ताला ताेड़कर चाेरी की घटना स्वीकार की है। उसी चाेरी माल व नकदी
इनके पास से बरामद कर लिया गया है। तीनों आराेपिताें के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
—————
हिन्दुस्थान समाचार / महेश पटैरिया
