हरिद्वार, 25 मार्च (हि.स.)। रिश्तेदारी से घर वापस लौट रहे बाइक सवार दंपत्ति को मंगलौर दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर ट्रक ने कुचल दिया। जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बुधवार को 40 वर्षीय महिला मीरजहां अपने पति तमरेज निवासी बरला, छपार (मुजफ्फरनगर) रुड़की में रिश्तेदार से मिलकर पति के साथ बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रही थी, जैसे ही मंगलौर बालाजी मिष्ठान भंडार के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सड़क पर गिर गई और महिला बुरी तरह ट्रक से कुचली गई। महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया हे।
हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला
